कराटे चैम्पियनशिप : हैवी वेट में शुभ और लाइट वेट में दिव्यांश को स्वर्ण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, अयोध्या। प्राचीन भारतीय क्योकुशिन कराटे के तत्वावधान में रविवार को कराटे चैम्पियनशिप का आयोजन राजकरण इण्टर कालेज में हुआ। चैम्पियनशिप का शुभारम्भ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय द्वारा किया गया। ब्रान्च चीफ एचसी दिलदार सिंह द्वारा ईंट तोड़ने का प्रदर्शन किया गया। चैम्पियनशिप में प्रदेश की विभिन्न टीमों ने प्रतिभाग किया।

समापन मनूचा गर्ल्स पीजी कालेज की प्राचार्य डॉ. मंजूषा मिश्रा द्वारा किया गया। हेवी वेट में शुभ त्रिपाठी स्वर्ण पदक,शिवम गुप्ता रजत पदक, शशांक शेखर कास्य पदक मिला। लाइट वेट में देवांश गुप्ता स्वर्ण, सनी पंडित रजत, जालोक कुमार कास्य मिला।

बालिका फाइट में प्रियंका निषाद स्वर्ण, आंचल कुमारी रजत, सृष्टि को कास्य  मिला।  काता वर्ग में आभ्या कुमारी स्वर्ण, ए. रौशनी रजत पदक मिला।  प्रतियोगिता का निर्णय रेफरी कुँवर अभय सिंह, संतराम वर्मा, तथा जज दृष्टि सिंह, दिलीप सिंह गौतम, उत्तम कुमार, शशि प्रभाकर, पंकज, गौतम, अर्पित अस्तवाल, सृष्टि सिंह द्वारा किया गया।

संबंधित समाचार