आजमगढ़: प्रेमी ही निकला कातिल, पहले गला घोंटकर की प्रेमिका की हत्या, फिर शव के टुकड़े कर कुएं में फेंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ जनपद में बीते दिनों एक अज्ञात लड़की का शव कुएं में मिला था, जिसका सिर नहीं था, शरीर के बाकी अंग भी काटे गए थे। मामले में अभियुक्त को पुलिस के साथ मुठभेड़ में अरेस्ट कर लिया गया है। इसके पैर में गोली लगी है। मृतका के साथ इसका 2 साल से संबंध था।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि 10 तारीख को इसने लड़की को बुलाया, पूरे दिन घुमाया और हत्या कर दी। सिर को एक तालाब में फेंक दिया था। मामले में 9 अभियुक्त हैं जो हत्या में या हत्या की योजना बनाने में शामिल हैं। बाकी अभियुक्तों को भी जल्द अरेस्ट किया जाएगा।

 

पुलिस ने जांच के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस यादव को अरेस्ट कर लिया है। उसके दाहिने पैर में गोली लगी है। उसके पास से एक अवैध हथियार बरामद किया गया है। 

बता दें कि बीते 15 नवंबर को अहरौला थाना के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पुरा स्थित एक कुएं से दुर्गंध आने के कारण ग्रामीणों ने झांका तो उनकी चीख निकल आई। युवती का सिर कटा शव पानी में तैर रहा था। उसके हाथ, पैर अलग-अलग तैर रहे थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि किसी सख्त नफरत करने वाले ने काट डाला हो। उसका सिर पुलिस बरामद नहीं कर सकी थी। पांच दिन बाद पुलिस ने रविवार को हत्याकांड का खुलासा किया। 

आजमगढ़ एसपी बताया कि मुठभेड़ में घायल प्रिंस यादव का बीते दो साल से मृतका से प्रेम संबंध थे। दोनों के परिजनों को इसकी जानकारी थी। इस बीच प्रिंस शारजाह में पानी के जहाज पर बतौर मैकेनिक काम करने चला गया। इसी दौरान फरवरी 2022 में युवती के परिजनों ने उसका विवाह कहीं और कर दिया। 

युवती की शादी की जानकारी होने पर प्रिंस घर लौटा। मां-बाप से सलाह ली, उन्होंने युवती से बात करने और न मानने पर रास्ते से हटा देने को कहा। इसके बाद प्रिंस ने मृतका से साथ रहने की बात की तो उसने इंकार कर दिया। एसपी ने बताया कि इस बात से गुस्साया प्रिंस अपने मामा के घर अशरफपुर गया। प्रिंस के मां-बाप, बहन-भाई के अलावा ममेरे भाई के साथ युवती की हत्या की साजिश रची।

संबंधित समाचार