Weather Forecast Kanpur : कानपुर में पारा गिरने से बढ़ी ठंड, धूप में बैठे रहे लोग, 25 डिग्री सेल्सियस तापमान
Weather Forecast Kanpur कानपुर में पारा गिरने से ठंड बढ़ने लगी है। ठंड बढ़ने से लोगों को धूप अच्छे लगने लगी है। दिन में भी पारा गिरा है। 25 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा है।
कानपुर, अमृत विचार। Weather Forecast Kanpur रविवार को दिन का भी पारा लढ़क गया। जिससे धूप निकलने के बाद भी लोगों ने गलन को महसूस किया। पूरा दिन धूप में गुजारा और फिर रात में पारा दस से नीचे पहुंचने से ठंड और बढ़ गई। चिकित्सकों ने बढ़ती ठंड से खुद को सावधान रखने की सलाह दी है।
सीएसए यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञान डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अब ठंड लगातार बढ़ती जाएगी। तेज से यह बदलाव आठ नवंबर से दिखना शुरू हो गया था। तापमान में तेजी के साथ गिरावट हुई और अधिकतम तापमान में कमी आना शुरू हुई। तापमान 30 फिर और लुढ़कता गया।
शनिवार को 25.4 डिग्री सेल्सियस था। जिसमें 0.4 की और कमी होते हुए रविवार को अधिकतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं 12 नवंबर से न्यूनतम तापमान में भी कमी आना शुरू हो गई थी। सप्ताह भर पहले न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। इसका असर रात के मौसम में दिखाई दिया और ठंड बढ़ने का अहसास शुरू हुआ।
शनिवार को न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस। रविवार को न्यूनतम तापमान मामूली वृद्धि के साथ 9.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन और रात दोनों ही वक्त पर ठंड का असर काफी रहा। चिकित्सक मौसम में हो रही इस वृद्धि को लेकर अलर्ट जारी कर रहे हैं। ठंडे हो रहे मौसम में बच्चों की सेहत को लेकर बड़ों को सावधान रहने की सलाह दी गई है।
गर्म कपड़ों के अलावा बच्चों के कान, नाक ढककर रखने को कहा गया है। चिकित्सकों ने बताया कि इस दौरान कोल्ड डायरिया की समस्या का खतरा बना रहता है।
पिछले दस दिनों का तापमान
कब न्यूनतम अधिकतम
10 नवंबर 16.6 29.0
11 नवंबर 15.8 29.2
12 नवंबर 14.4 29.0
13 नवंबर 14.6 29.0
14 नवंबर 13.3 28.2
15 नवंबर 12.7 29.5
16 नवंबर 12.6 29.2
17 नवंबर 12.6 26.8
18 नवंबर 10.8 25.0
19 नवंबर 9.4 25.4
