सुल्तानपुर: कूरेभार में पागल कुत्ते ने लोगों को दौड़ाकर काटा, दर्जन भर लोग पहुंचे अस्पताल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, कूरेभार, सुल्तानपुर। सोमवार की सुबह कूरेभार बाजार में एक पागल कुत्ते ने जानवर समेत दर्जन भर लोगों को काटकर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने पागल कुत्ते को दौड़ाते हुए ब्लॉक परिसर में घेर पर पीट दिया। पिटाई से कुत्ते की मौत हो गयी। सोमवार की सुबह करीब नौ बजे एक आदमखोर पागल कुत्ते का दस्तक कूरेभार बाजार में हो गया। कुत्ते ने थाने के सामने गौशाला में बंधी दो गाय पर हमला कर दिया।

परिवारजनों ने किसी तरह पागल कुत्ते से जानवर को बचाया। सड़क से गुजर रहे आर्थक तिवारी को घायल कर दिया। सामान की खरीददारी कर रहे जितेंद्र पांडेय को कुत्ते ने काट लिया। वहीं, रास्ते से गुजर रहे कपड़ा व्यापारी मो. मुजाहिद को काट लिया। घर के बाहर बैठी रुना देवी को भी अपना शिकार बनाया।

देखते ही देखते दर्जन भर लोग घायल अवस्था मे अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने सभी घायलों का उपचार करते हुए मंगलवार को एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाने के लिए बुलाया है। फिलहाल ग्रामीणों ने आदमखोर पागल कुत्ते को घराबन्दी कर पीट दिया। पिटाई के चलते कुत्ते की मौत हो गयी।

संबंधित समाचार