गोला गोकर्णनाथ के भाजपा विधायक अमन गिरि ने ली शपथ, उपचुनाव भारी अंतर से दर्ज की थी जीत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने सोमवार को यहां विधानभवन स्थित राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में निर्वाचित हुए विधायक अमन गिरि को सदस्यता की शपथ दिलायी। लखीमपुर खीरी जिले की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट पर भाजपा विधायक अरविंद गिरि के निधन के कारण उपचुनाव कराना पड़ा था।

इस सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरि ने जीत दर्ज की। उन्होंने सपा उम्मीदवार विनय तिवारी को हराया। अमन गिरि दिवंगत विधायक अरविंद गिरि के बेटे हैं। शपथ ग्रहण के मौके पर विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे और पार्टी के कुछ पदाधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार