‘भारत जोड़ो’ यात्रा में किसानों और युवाओं समेत आदिवासियों से मिल उनका दर्द महसूस किया: राहुल गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने ‘भारत जोड़ो’ यात्रा के दौरान किसानों, युवाओं और आदिवासियों से मिलकर और उनकी समस्याएं सुनकर

महुवा/गुजरात कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि उन्होंने भारत जोड़ोयात्रा के दौरान किसानों, युवाओं और आदिवासियों से मिलकर और उनकी समस्याएं सुनकर उनका दर्द महसूस किया। गुजरात में अपनी पहली चुनावी रैली में गांधी ने सूरत जिले के महुवा में आदिवासियों की एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे देश के पहले मालिक हैं और दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनके अधिकारों को छीनने के लिए काम कर रही है।

ये भी पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड: उच्च न्यायालय में जांच सीबीआई को सौंपने के लिए याचिका दायर

उन्होंने कहा, ‘वे आपको वनवासी कहते हैं। वे यह नहीं कहते कि आप भारत के पहले मालिक हैं, बल्कि यह कहते हैं कि आप जंगल में रहते हैं। आपको फर्क दिखता है? इसका मतलब है कि वे नहीं चाहते कि आप शहरों में रहें, वे नहीं चाहते कि आपके बच्चे इंजीनियर बनें, डॉक्टर बनें, विमान उड़ाना सीखें, अंग्रेजी बोलें।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘वे चाहते हैं कि आप जंगल में रहें, लेकिन वहां रुकें नहीं। उसके बाद वे आपसे जंगल छीनने लगते हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो अगले 5-10 वर्षों में सारे जंगल दो-तीन उद्योगपतियों के हाथ में हो जाएंगे, और आपके पास रहने के लिए कोई जगह नहीं होगी, शिक्षा, स्वास्थ्य और नौकरी नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा कि देश की एकता के लिए आयोजित भारत जोड़ोयात्रा के दौरान उन्होंने किसानों, युवाओं और आदिवासी समुदाय के लोगों की समस्याएं सुनकर उनके दर्द को महसूस किया। गुजरात की 182 सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को होगी।

ये भी पढ़ें- डॉक्टर के प्रेम में युवक बन गया मरीज, पर्चा कटाता और रोज लग जाता लाइन में, पुलिस ने ऐसे उतारा भूत

संबंधित समाचार