बांदा : आबकारी मंत्री ने दिए शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बांदा, अमृत विचार। आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री ने अफसरों के साथ बैठक करते हुए चित्रकूटधाम मंडल में शत-प्रतिशत राजस्व वसूली के निर्देश दिए। कहा कि मंडल के चारों जिलों में तैनात अधिकारी नियमों से काम करें। लापरवाही मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। अवैध शराब बनाने पर पूरी तरह से अंकुश लगाते हुए दोषियों पर कार्रवाई करें। 

आबकारी एवं मद्य निषेध मंत्री नितिन अग्रवाल ने सोमवार को सर्किट हाउस में मंडल व जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए राजस्व वसूली की समीक्षा की। निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली कम होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को शत प्रतिशत राजस्व लक्ष्य प्राप्त करने के निर्देश दिए। कहा कि मुख्यमंत्री को विभाग से काफी अपेक्षाएं हैं।

 कार्ययोजना बनाते हुए लक्ष्य आधारित काम करने की नसीहत दी। राजस्व में वृद्धि करना होगा, जिससे विकास के काम तेज हो सकें। अधिकारी प्रवर्तन के काम को और कारगर बनाएं। अवैध शराब बनाने पर पूरी तरह से अंकुश लगात हुए दोषियों पर कार्रवाई करें।

 इस मौके पर संयुक्त आबकारी आयुक्त  राजेशमणि त्रिपाठी, उप आबकारी आयुक्त संतोष कुमार, जिला आबकारी अधिकारी हमीरपुर अवधेशराम, जिला आबकारी अधिकारी महोबा एमपी सिंह, जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र यादव, सहायक आबकारी आयुक्त प्रवर्तन-1 व 2 आदि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार