जम्मू-कश्मीर: घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, दूसरा गिरफ्तार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सतर्क जवानों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया।

श्रीनगर। पाकिस्तान की तरफ से आ रहे एक घुसपैठिए को देर रात 2:30 बजे जम्मू के आर. एस. पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। उसे सैनिकों द्वारा चेतावनी दी गई थी लेकिन वह भारत की सीमा की ओर बढ़ता रहा। इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान जारी है। 

जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) से देश में घुसपैठ की अलग-अलग कोशिशों को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को नाकाम कर दिया। बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक घटना में एक पाकिस्तानी घुसपैठिया मारा गया, जबकि दूसरी घटना में एक अन्य घुसपैठिये को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रवक्ता के मुताबिक, सतर्क जवानों ने जम्मू के अरनिया सेक्टर और सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम कर दिया। उन्होंने बताया कि बीएसएफ के जवानों ने पाकिस्तानी घुसपैठिये को अरनिया सेक्टर में सीमा बाड़ की ओर आता देख उस पर गोलियां चलाईं। 

प्रवक्ता ने कहा, पाकिस्तानी घुसपैठियों को रुकने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। इसलिए जवानों को गोलियां चलानी पड़ीं, जिससे उसकी मौत हो गई। प्रवक्ता के अनुसार, एक अन्य घटना में सैनिकों ने रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा को पार कर बाड़ के पास पहुंच गए एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को गिरफ्तार कर लिया। 

प्रवक्ता ने कहा, द्वार खोलने के बाद उसे भारतीय सीमा में बाड़ के पास लाया गया। उसके पास से कोई भी संदिग्ध सामग्री बरामद नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि दोनों सेक्टर में व्यापक स्तर पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। 

ये भी पढ़ें : सुरेन्द्रनगर में गरजे पीएम मोदी, बोले- मुझे देश के 130 करोड़ लोगों का भला करना है

 

संबंधित समाचार