लखनऊ: बैंक मैनेजर पर शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप, मुकदमा दर्ज
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के गोमती नगर थाने में बैंक मैनेजर पर रेप के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि बैंक मैनेजर की एक युवती से दोस्ती हो गई थी, जिसके बाद उसने शादी का आश्वासन दिया था लेकिन अब वह शादी से मुकर रहा है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए गोमती नगर थाना प्रभारी ने बताया एक्सिस बैंक की गोमती नगर शाखा के सीनियर मैनेजर पर पीड़िता ने रेप का मुकदमा दर्ज़ कराया है। आरोप है कि सीनियर मैनेजर आकर्षण दीक्षित से उसकी दोस्ती हो गई। आकर्षण दीक्षित ने उसको प्यार के जाल में फंसाया और शादी का झांसा दिया। अक्टूबर में वह गोरखपुर जा रही थी। इस पर आकर्षण दीक्षित ने भी साथ चलने की बात रखी और दोनों लोग साथ गोरखपुर गए। जहां एक होटल में आकर्षण दीक्षित ने उसके साथ रेप किया।
पीड़िता ने आरोप लगाते हुए बताया की अक्टूबर माह में शादी का आश्वासन उसे दिया गया था, इसके लिए बैंक मैनेजर के घर वालों ने भी उसे समझाया था, लेकिन अब सभी की मिलीभगत से आरोपी शादी करने से इंकार कर रहा है। थाना प्रभारी के मुताबिक केस गोरखपुर का है, एफआईआर लखनऊ में पीड़िता अधिकार के आधार पर दर्ज की गई है, अब पूरा केस गोरखपुर ट्रांसफर किया जा रहा है।
