Kanpur News : बिधनू की न्यू आजाद चौकी में चोरी के आरोपी की मुठभेड़, टांग में गोली मार पुलिस ने दबोचा
Kanpur News कानपुर में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़।
Kanpur News कानपुर के बिधनू थाने की न्यू आजाद चौकी में चोरी के आरोपित की 13 दिन बाद पुलिस से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में आरोपित के पैर में गोली मार पुलिस ने उसको पकड़ लिया है। आरोपी की निशानदेही पर जंगल से पिस्टल-कारतूस बरामद किए है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News बिधनू थाने के न्यू आजाद नगर चौकी से चोर बीते दिनों चौकी प्रभारी का बक्सा उठा ले गए थे। जिसमें उनकी पिस्टल, कारतूस, वर्दी, दो मोबाइल समेत जरूरी दस्तावेज थे। अगली सुबह मामले की जानकारी होने पर पुलिस महकमे में खलबली मच गई थी। ज्वाइंट कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के द्धारा गठित दो टीमें चोरों की तलाश कर रही थी।
सोमवार देर रात मुखबिर द्धारा सटीक सूचना पर पुलिस ने देर रात कांशीराम कॉलोनी से युवक को चोरी के प्रभारी के मोबाइल के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना कबूल ली थी। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस न्यूरी स्थित जंगल में छिपी पिस्टल और कारतूस बरामदगी के लिए ले जा रही थी।
इसी दौरान आरोपी ने लोड पिस्टल से पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। इस पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है।
बिधून थाने की न्यू आजाद नगर चौकी में बीते 13 दिन पहले चौकी प्रभारी सुधाकर पांडेय सो रहे थे। इसी दौरान चोर चौकी से पिस्टल, 10 कारतूस, वर्दी, दो मोबाइल, कुछ नकदी और जरूरी दस्तावेज से भरा बक्सा पार कर ले गए थे।
अगले दिन चोरी की जानकारी होते ही महकमे में खलबली मच गई थी। एसपी आउटर तेज स्वरूप सिंह ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया था। वहीं, चोरों ने कुछ दूरी पर स्थित एक कबाड़ की दुकान के पीछे बक्से का ताला तोड़कर वर्दी और दस्तावेज जला दिए और नकदी समेत पिस्टल, कारतूस और दो मोबाइल साथ ले गए थे।
घटना के छह दिन बाद चौकी प्रभारी का चोरी हुआ एक मोबाइल करीब दस मिनट के लिए ऑन हुआ और उसके कुछ देर बाद ही मोबाइल ऑफ हो गया था। सर्विलांस टीम को मोबाइल ऑन होते ही उसकी लोकेशन कांशीराम कॉलोनी मिली थी।
तब से ही पुलिस की दो टीमें आरोपी की तलाश में लगी थी। पुलिस ने सोमवार देर रात कांशीराम कॉलोनी से एक युवक को मोबाइल समेत गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेखू बताया है। आरोपी ने उरियारा चौराहे से मेहरवान सिंह पुरवा रोड पर स्थित न्यूरी गांव के जंगल में पिस्टल और कारतूस छिपाने की बात बताई। जिसकी निशानदेही पर पुलिस मंगलवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे उसे लेकर न्यूरी गांव के जंगल में नाले की पुलिया के पास ले गए थे।
इसी दौरान लोड पिस्टल से आरोपी ने पुलिस टीम पर फायर झोंक भागने का प्रयास किया। जवाबी फायरिंग में पुलिस ने उसके पैरी में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घायल आरोपी को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। जानकारी पाकर पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड, डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार, एसीपी दिनेश कुमार शुक्ला ने फोरेंसिंक टीम बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए है।
