Kanpur Violence : D-2 गैंग के सरगना अतीक के भाई अफजाल कोर्ट मे सरेंडर कर पहुंचा जेल, अधिकारियों में मची खलबली
Kanpur Violence कानपुर में नई सड़क उपद्रव के मुख्य आरोपित अफजाल ने कोर्ट में किया सरेंडर।
Kanpur Violence कानपुर में नई सड़क उपद्रव के मुख्य आरोपित अफजाल ने गुपचुप तरीके से कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। डी-टू गैंग के सरगना अतीक का अफजाल भाई है। अफजाल के सरेंडर करने की खबर से अधिकारियों में खलबली मच गई है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Violence तीन जून को नई सड़क पर उपद्रव और चंद्रेश्वर खाती को खाली कराने की नियत से जमकर बवाल हुआ था। इसमें मुख्य आरोपित और डी-टू गैंग के सरगना अतीक का भाई अफजाल ने कोर्ट में सरेंडर कर पांच दिन पहले जेल पहुंच गया है। जेल से खबर मिलते ही पुलिस अधिकारियों में खलबली मच गई है। मामले में संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी का कहना है कि लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
भाजपा प्रवक्ता नुपूर शर्मा की टिप्पणी के विरोध में तीन जून को बाजार बंद कराने की आड़ में भीड़ ने नई सड़क स्थित चंद्रेश्वर हाता पर हमला बोल दिया था। इसमें सैंकड़ों की तादात में भीड़ ने जमकर पथराव किया था।
चंद्रेश्वर हाता खाली कराने के लिए अमलीजामा एमएमए जौहर फैंस एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हयात जफर हासमी, बाबा बिरयानी के मालिक मुख्तार बाबा, बिल्डर हाजी वसी ने डी-टू गैंग के अफजाल उर्फ जावेद के साथ मिलकर प्लान बनाया था।
मामले में पुलिस अफजाल को छोड़कर बाकी सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। बीते छह महीनों से अफजाल पुलिस को चकमा दे रहा था। इस पर पुलिस न अफजाल के खिलाफ गैर जमानती वारंट लिया हुआ है। इधर, अफजाल ने 17 नवंबर को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर जेल चला गया है। पांच दिन बाद जानकारी लगने पर पुलिस अधिकारियों के होश उड़ गए है।
संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने बताया कि अफजाल के जेल जाने की सूचना अधिकारियों तक कैसे नहीं पहुंची। लापरवाही करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
