FIFA World Cup 2022 : कनाडा विश्वकप में 36 साल बाद खेलेगा पहला मैच, बेल्जियम से मिलेगी कड़ी चुनौती 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेल्जियम की टीम 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और अभी फीफा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज है

कनाडा की अगुवाई नई पीढ़ी कर रही है जिसमें अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और काइल लारिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं

दोहा। कनाडा के फुटबॉल प्रशंसकों का पिछले 36 वर्षों से चला आ रहा लंबा इंतजार बुधवार (23 नवंबर) को उस समय खत्म हो जाएगा जब उनकी टीम फीफा विश्व कप में मजबूत बेल्जियम का सामना करने के लिए मैदान पर उतरेगी। कनाडा 1986 के बाद पहली बार विश्वकप में खेल रहा है और उसका पहला मुकाबला ही बेल्जियम की टीम से है जो 2018 में सेमीफाइनल में पहुंची थी और अभी फीफा रैंकिंग में दूसरे नंबर पर काबिज है। 

कनाडा 36 साल पहले जब अपने पहले विश्वकप में खेला था तो वह एक भी गोल करने में नाकाम रहा था। उसे तब फ्रांस, हंगरी और सोवियत संघ से हार का सामना करना पड़ा था। अब कनाडा की अगुवाई नई पीढ़ी कर रही है जिसमें अल्फोंसो डेविस, जोनाथन डेविड और काइल लारिन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। बेल्जियम और कनाडा के अलावा ग्रुप एफ में क्रोएशिया और मोरक्को की टीम भी शामिल हैं। इनमें बेल्जियम की टीम सबसे मजबूत नजर आ रही है जो 2018 में तीसरे स्थान पर रही थी। 

पिछले सात वर्षों से बेल्जियम की टीम कोच रॉबर्टो मार्टिनेज की देखरेख में खेल रही है और पिछले साल यूरोपीय चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में भी पहुंची थी। बेल्जियम की टीम में केविन डी ब्रुइन और एडेन हज़ार्ड तथा रोमेलु लुकाकू जैसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और वे इस विश्वकप को अपने लिए यादगार बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। डिफेंडर टोबी एल्डरविएरल्ड ने कहा, आप जानते हैं कि बेल्जियम छोटा सा देश है इसलिए हमें खुशी है कि हमारे पास इस तरह की प्रतिभा है।

ये भी पढ़ें :  FIFA World Cup 2022 : क्यों कतर पर लगा 'स्पोर्ट्सवॉशिंग' का आरोप? यहां जानें सब कुछ

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव