नैनीताल: बाजार सामान लेने गया युवक तीन दिनों से लापता
नैनीताल, अमृत विचार। तल्लीताल क्षेत्र से बीते तीन दिन से एक युवक घर से लापता है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर ली है।
तल्लीताल दुर्गापुर निवासी सनी बीते तीन दिन से घर नहीं लौटा है। परिजनों ने बताया कि सनी किसी काम से बाजार गया हुआ था। क्षेत्र और आसपास के दोस्तों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ पता नहीं लगा। युवक के परिजनों ने तल्लीताल थाने पहुंचकर सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने युवक की गुमशुदगी दर्ज कर खोजबीन शुरू कर दी है।
