अयोध्या: जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता में अमानीगंज का दबदबा, बना ओवरऑल चैंपियन
अमृत विचार, अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर विद्यालयी क्रीड़ा संस्थान स्पोर्ट्स स्टेडियम मकबरा पर जनपदीय बेसिक शिक्षा क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्त, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, जिला अधिकारी नितीश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।
जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में कुल 14 प्रतिस्पर्धाओं में नगर क्षेत्र सहित 12 विकासखंड के बच्चों को प्रतिभाग करने का मौका मिला, जिसमें करीब 12 सौ से अधिक बच्चों ने प्रतिभाग किया। 118 अंकों के साथ अमानीगंज ओवर ऑल चैंपियन रहा, जबकि 61 अंकों के साथ ब्लॉक तारुन को दूसरा स्थान और 53 अंकों के बीकापुर को तीसरा स्थान प्राप्त किया।
जूनियर स्तर बाल अकबर में विकासखंड मिल्कीपुर के अमन 11 अंक और बालिका वर्ग में विकासखंड तारुन की कल्याणी ने 10 अंक प्राप्त कर व्यक्तिगत चैंपियनशिप का खिताब जीता। खेल के अंतिम दिन प्राथमिक बालक सुलेख प्रतियोगिता में आदर्श यादव सोहावल प्रथम सुमित सेन, सोहावल द्वितीय अर्चिता यादव, मसौधा तृतीय स्थान पर रहे। वहीं प्राथमिक स्तर लंबी कूद में अंश मसौधा प्रथम, रोहित अमानीगंज द्वितीय, दीपांशु मिल्कीपुर तृतीय स्थान पर बालक खो खो में अमानीगंज विजेता और हैरिंग्टनगंज उपविजेता रहा।
कबड्डी प्रतियोगिता में मसौधा विजेता और रुदौली विजेता रहा। प्राथमिक बालिका वर्ग में लंबी कूद में यासमीन मया प्रथम, अंशिका बीकापुर द्वितीय, अन्नू तारुन तृतीय स्थान पर रहीं। बालिका वर्ग प्राथमिक खो-खो में अमानीगंज विजेता और हरिंग्टनगंज विजेता रहा। कबड्डी प्रतियोगिता में तारुन विजेता और बीकापुर उपविजेता रहा।
जूनियर बालक वर्ग 400 मीटर की दौड़ में सुजीत तारुन प्रथम, सूरज अमानीगंज द्वितीय, राज हैरिंग्टनगंज तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर खो-खो वर्ग में हैरिंग्टनगंज विजेता और अमानीगंज विजेता रहा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष विश्वनाथ सिंह, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष अरुण तिवारी, महामंत्री चंद्रजीत यादव कोषाध्यक्ष मोहम्मद तारिक, रामशंकर, अजीत सिंह आदि शामिल रहे।
लंबी कूद में बीकापुर ने लगाई छलांग
लंबी कूद जूनियर बालक वर्ग में सनी यादव बीकापुर प्रथम, अमन मिल्कीपुर द्वितीय, सौरभ कनौजिया मया तृतीय स्थान पर रहे। जूनियर बालक वर्ग की 400 मीटर दौड़ में मोनिका पाल तरुण प्रथम, अक्षरा सिंह हैरिंग्टनगंज द्वितीय, ज्योति अंजली यादव बीकापुर तृतीय स्थान पर रही। जूनियर बालिका वर्ग लंबी कूद की प्रतियोगिता में सीबा अमानीगंज प्रथम, प्रतिभा हैरिंग्टनगंज द्वितीय और लक्ष्मी मिल्कीपुर तृतीय स्थान पर रही है। अक्षरी जूनियर बालिका प्रतियोगिता में अमानीगंज प्रथम बीकापुर द्वितीय और रुदौली तीसरे स्थान पर रहा जूनियर बालिका वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता में तारुन विजेता और पूरा उपविजेता रहा।
