रिसेप्शन पार्टी में ‘हर्ष फायरिंग’, गोली लगने से दूल्हे के दोस्त की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बेगूसराय। बिहार के बेगूसराय जिला के बलिया थाना क्षेत्र में एक वर-वधू के स्वागत समारोह के दौरान सोमवार की देर रात हर्ष फायरिंगके दौरान गोली लगने से दूल्हे के दोस्त की मौत हो गयी। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

ये भी पढ़ें- Twitter के बाद अब Google  पर छाया संकट, 10 हजार कर्मचारियों की होगी छंटनी!

बलिया थाना अध्यक्ष अभय शंकर ने बताया कि गोलीबारी करने वाले की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की मदद ली जा रही है। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के रवि कुमार के रूप में हुई है। रवि अपने दोस्त बलिया थाना क्षेत्र निवासी संजय शर्मा की शादी के स्वागत समारोह (रिसेप्शन) में भाग लेने आया था।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। रवि जब दूल्हा-दुल्हन के साथ मंच पर था तभी किसी ने लड़की के स्वागत में गोली चलानी शुरू कर दी जिसमें एक गोली संजय के सीने में लग गई जिससे उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़ें- भीमा कोरेगांव: तेलतुंबडे को मिली जमानत को NIA ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती 

संबंधित समाचार