अपने अधिकारों को जानने के लिए संविधान को समझना जरूरी, लखनऊ के कॉलेजों में भाषण व निबंध प्रतियोगितायें आयोजित

लखनऊ अमृत विचार। अपने अधिकारों को पाने के लिए संविधान पढ़ना ही नहीं समझना भी जरूरी है, क्योंकि आजादी से जीना तभी आसान होगा जब हमारा भारतीय संविधान होगा ये संदेश राजधानी में सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने दिया है। आगामी 26 नवंबर को संविधान दिवस के मौके पर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम की तैयारियों को अलग-अलग स्कूल कॉलेजों में जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह के साथ निबन्ध व भाषा प्रतियोगितायें आयोजित हो रही हैं। इसी क्रम में जिला अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के निर्देश पर मंगलवार को बीएसए लखनऊ अरूण कुमार के नेतृत्व में भारतीय संविधान विषय पर जनपद स्तरीय भाषण एवम निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पायनियर माण्टेसरी इंटर कॉलेज में किया गया। वहीं दूसरी ओर इन्हीं प्रतियोगिताओं के साथ राजकीय बालिका जुबिली कॉलेज में भी कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस बारे में जानकारी देते हुए डिस्टिक कोआर्डिनेटर संतोष मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता में परिषदीय एवं एडेड जूनियर हाई स्कूल ( समूह-1) तथा निजी अनएडेड विद्यालयों (समूह-2) के छात्र/छात्राओ ने प्रतिभाग किया। जनपद के सभी ब्लॉको से और नगर क्षेत्र के विद्यालयों से न्यायपंचायत स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेता छात्र/छात्राओ को जनपद स्तर पर प्रतिभाग कराया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार तिवारी ,संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक की ओर से किया गया। इस दौरान जेडी सुरेन्द्र तिवारी ने कहा कि भारतीय संविधान की विशेषता का वर्णन हाथ से लिखा गया है जिसमें निब पेन (होल्डर तथा निब ) का प्रयोग किया गया। इसके सभी पृष्ठों पर हस्ताक्षर भी किया गया है। विजेता छात्रो को अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि असफल छात्रो को भी निराश नही होना चाहिए क्योंकि उनके लिए सफलता पीछे सबकुछ छोड़ जाती है।
निबंध प्रतियोगिता में काजल, भाषण में छात्रा पूर्वी रही पहले स्थान पर
जिला स्तरीय निबंध /भाषण प्रतियोगिता के प्रभारी संतोष मिश्रा ने बताया कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी व्यवस्था को अपनाते हुए पैनल के परिणामों का निर्धारण हुआ, जिसके अनुसार निबंध प्रतियोगिता में बेसिक विद्यालय खुशहालगंज ,काकोरी की छात्रा काजल ने प्रथम स्थान, हर्षिता अवस्थी पूर्व माध्यमिक विद्यालय गोविन्दपुर , मोहनलालगंज व आदर्श कुमार, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भटगांव , सरोजनीनगर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में उच्च प्राथमिक विद्यालय बंशीगढ़ी की छात्रा पूर्वी शर्मा ने प्रथम स्थान पाकर जिले स्तर की प्रतियोगिता में काकोरी का नाम रोशन किया। दूसरे स्थान पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय बहरौली ,गोसाईगंज से अनस ने बाजी मारी। तृतीय स्थान पर अल्लुनगर दिगुरिया,चिनहट से पल्लवी चयनित हुई प्राइवेट विद्यालयों से निबंध प्रतियोगिता में दीपिका वर्मा, मिर्जा सोहेब बेग तथा सुहानी ने क्रमशः प्रथम ,द्वितीय तथा तृतीय स्थान पाकर अपने स्कूल का मां बढ़ाया। भाषण प्रतियोगिता में डीपीएस जानकीपुरम की पाखी मिश्रा ने प्रथम, जबकि अद्रिका एवं आंशिक सिंह ने अपने विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
राजकीय जुबिली ग्लर्स कॉलेज में बेटियों ने संविधान की बताई उपयोगिता
लखनऊ। राजधानी के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में मंगलवार को जिला स्तरीय संविधान दिवस समारोह के साथ निबन्ध व भाषा प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में खास बात ये रही की हाई स्कूल और इंटर के बच्चों ने एक बड़ा सन्देश देते हुए कहा यदि अपने अधिकारों और समानता को समझना है तो संविधान के बारे में जानना अति आवश्यक है। इस दौरान बेटियों ने संविधान की उपयोगिता पर चर्चा करते हुए कहा कोई भी देश हो वह संविधान से ही चल सकता है।
बच्चों ने कहा "आजादी से जीना आसान होगा, जहाँ पर हमारा संविधान होगा "इस दौरान बच्चों ने कहा मुझे गर्व है की हम भारतीय हैं और हमारा भारत आजादी के बाद भी कई प्रकार के उतार चढाव से गुजरा है, फ़िर भी आज भारत विकास की ओर है, क्योंकि भारत में सभी की समानता को ध्यान में रखते विकास किया जा रहा है। प्रतियोगिता की खास बात यह भी रही बेटियों ने संविधान से एक से बढ़कर एक सदस्य रोचक तथ्यों पर भी चर्चा की। बच्चों को टैलेंट को देखते हुए शिक्षा विभाग अधिकारी भी हैरान रह गये। प्रतियोगिता के मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय दिनेश कुमार सिंह राठौर मंडलीय उप शिक्षा निदेशक डॉ. ओम प्रकाश मिश्र , एसोसिएट जिला विद्यालय निरीक्षक पूनम शाही, कॉलेज की प्रिंसिपल वीना चौहान, प्रभारी नोडल नीना पुष्कर मौजूद रहें, कुल 93 बच्चे शामिल हुए। बता दें की 26 नवम्बर को संविधान दिवस मनाये जाने की तैयारियां सभी शिक्षण संस्थानों में शुरू हो गई है।
