बिजनौर: गांव के तालाब में मिला छह वर्षीय बच्ची का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/नजीबाबाद, अमृत विचार। मां के साथ गांव में घर से चावल खरीदने गई बच्ची अचानक लापता हो गई। मां चावल लेकर घर पहुंची और बच्ची को गांव में तलाश किया। लेकिन, वह कहीं नहीं मिली। बाद में तालाब से उसका शव बरामद हुआ।

कमालपुर खाईखेड़ी निवासी इंतखाब की पत्नी मुमताज सोमवार सुबह गांव में ही सोनू के घर से चावल खरीदने के लिए गई थी। मुमताज ने बताया कि जब वह सोनू के घर पर पहुंची तो उसकी छह वर्षीय बच्ची ऊपर मकान में बच्चों के साथ टीवी देखने लगी। जब मैंने चावल खरीदने के बाद बेटी के बारे में पूछा तो उसे जानकारी नहीं मिली। इसके बाद घर पर चावल रखने के बाद जब मुमताज दोबारा सोनू के घर पर पहुंची तो उन्होंने दरवाजा भी नहीं खोला। बेटी को तलाश करने के बाद दौरान कुछ देर बाद बच्ची का शव तालाब से बरामद हुआ।

मृतका के मामा मुनीर ने बताया कि उसकी भांजी अपनी मां के साथ देर शाम गांव में ही घर पर चावल खरीदने गई थी। वहां से बच्ची अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद उसका कोई पता नहीं चला। काफी देर बाद उसका शव गांव के तालाब में मिला है। बच्ची के गले पर नाखून के निशान भी मिले हैं।  मुनीर का आरोप है कि सुनील की पुत्र वधू ने तंत्र क्रिया करके उसकी भांजी की हत्या की है। इस मामले में कोतवाल राधेश्याम का कहना है कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

तंत्र क्रिया के लिए की गई है बच्ची की हत्या : मुमताज
परिजनों ने गांव के ही लोगों पर तंत्र क्रिया कर बच्ची को मारने का आरोप लगाया है। मुमताज का कहना है कि जब बच्ची चावल खरीदने वाले घर में थी तो वह तालाब तक कैसे पहुंच गई। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। 

ये भी पढ़ें:- रामपुर : जातिगत टिप्पणी मामले में जांच को जाएगी आजम की आवाज की सीडी

संबंधित समाचार