पुलिस फ्लैग डे आज, डीजीपी ने सीएम योगी को लगाई फ्लैग पिन
लखनऊ, अमृत विचार। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आज उनके सरकारी आवास 5-कालिदास मार्ग, पर पुलिस झण्डा दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान ने फ्लैग पिन लगाई। आज पुलिस झंडा दिवस है। साल 1952 में 23 नवंबर को यूपी पुलिस के झंडे का चिह्न जारी किया गया था। तब से 23 नवंबर को पुलिस झंडा दिवस मनाया जाता है। पुलिसकर्मी अपनी शर्ट की जेब के ऊपर इस फ्लैग को पिन कर लगाते हैं।
