गाजियाबाद: खुशी के परिजनों ने किया प्रदर्शन, अपहरण कर की गयी थी हत्या, दो गिरफ्तार  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजियाबाद, अमृत विचार। जिले के नन्दग्राम थाना क्षेत्र से अगवा की गयी 11 साल की खुशी की हत्या के मामले में पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। वहीं खुशी के परिजनों ने आज शव रखकर प्रदर्शन किया और पुलिस पर आरोप लगाया कि अगर समय रहते कार्रवाई की गयी होती तो उनकी लड़की आज जिन्दा होती। 

बताते चलें कि खुशी का कुछ दिन पहले अपहरण कर लिया गया। मंगलवार को किशोरी का शव बुलंदशहर में मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। अपहरणकर्ता ने किशोरी के परिजनों से 30 लाख की फिरौती मांगी थी।

गाजियाबाद से दो दिन पहले फिरौती के लिए नंदग्राम थाना क्षेत्र से खुशी का अपहरण कर लिया गया था। मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि अपहरण के बाद बदमाशों ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। घटना की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। सूचना के बाद से ही गाजियाबाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी।

संबंधित समाचार