बहराइच: आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर की वकीलों का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। एक सप्ताह पूर्व रात में अधिवक्ता को अज्ञात बदमाश ने गोली मार दी थी। जिनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। इसको लेकर बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के वकीलों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।

साथ ही दो दिन में गिरफ्तारी न होने पर वृहद आंदोलन की चेतावनी दी है। शहर के दरगाह थाना क्षेत्र के मोहल्ला बक्शीपुरा निवासी अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्रा को 16 नवंबर को गोली मारी गई थी। रात में दो बजे अधिवक्ता के सीने को छूते हुए गोली निकल गई थी। पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया था।

Untitled(1)

लेकिन एक सप्ताह बीत गया है। अभी तक आरोपी गिरफ्तार नहीं किया गया है। इसको लेकर जिला बार एसोसिएशन जिलाध्यक्ष गया प्रसाद मिश्रा और महामंत्री पुष्पांजलि नाथ मिश्रा की अगुवाई में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दीवानी कचहरी से मार्च निकाला। सभी ने नारेबेजी करते हुए प्रदर्शन किया।

कलेक्ट्रेट में अध्यक्ष ने कहा कि दो दिन में गिरफ्तारी नहीं हुई तो वृहद आंदोलन किया जाएगा। महामंत्री ने कहा कि वकीलों को सुरक्षा प्रदान किया जाए। आए दिन वकीलों पर हमले किए जा रहे हैं। इसके बाद सभी ने नगर मजिस्ट्रेट ज्योति राय को ज्ञापन सौंपा।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष राम नारायण मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष धनहश चौरसिया, आलोक कुमार शुक्ला, प्रशांत कुमार, संतोष कुमार, पंकज कुमार, पारस नाथ त्रिपाठी समेत अन्य शामिल रहे।

संबंधित समाचार