साबी अहमद खान अजमेर दरगाह के नये कार्यकारी नाजिम नियुक्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अजमेर। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्रालय के उप सचिव साबी अहमद खान को राजस्थान में अजमेर स्थित सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह के नये कार्यकारी नाजिम नियुक्त किया गया है।

ये भी पढ़ें - मुंबई: कल आरे कॉलोनी में पेड़ गिराने के मामले में सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

प्राप्त जानकारी के अनुसार नई दिल्ली स्थित मंत्रालय के सचिव मोहम्मद नदीम ने एक आदेश में खान को बतौर नये कार्यकारी नाजिम के तौर पर नियुक्ति दी है जबकि मंत्रालय से ही जुड़े शादाब जैब खान भी नाजिम का दायित्व संभाले रहेंगे।

माना जा रहा है कि जनवरी में ख्वाजा साहब के 811वें सालाना उर्स पर काम के दबाव के मद्देनजर खान को नया कार्यकारी नाजिम बनाया है ताकि सालाना उर्स के कामों को निर्बाध रूप से किया जा सके।

उल्लेखनीय है कि अजमेर दरगाह कमेटी के अधीन पूर्णकालिक नाजिम नहीं है। मंत्रालय के अधिकारियों को ही नाजिम का दायित्व दिया जा रहा है। हालांकि दरगाह कमेटी के पास अजमेर में दो सहायक नाजिम है।

ये भी पढ़ें - मेघालय के मुकरोह गोलीबारी में छह लोगों की मौत पर ममता ने जताया दुख 

संबंधित समाचार