चार लड़कियों ने मजदूर का किया अपहरण, शराब पिलाकर बारी-बारी से किया दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंडीगढ़। चार लड़कियों के द्वारा एक मजदूर के साथ रेप करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है। चार लड़कियों ने पहले मजदूर की आंखों मे स्प्रे मार दिया, जिससे वह बेहोश हो गया और अनजान जगह ले जाकर उसका बलात्कार किया।

यह भी पढ़ें- All Is Not Well! सुवेंदु अधिकारी ने किया WB के नए राज्यपाल के शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार 

बता दें, जालंधर में एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि वह एक चमडा कारखाने में काम करता है। काम करने के दौरान वह घर लौट रहा था, उसी दौरान चार लड़कियां एक सफेद रंग की कार से आईं और उससे पर्ची पर लिखे पते को पूछने लगीं। जैसी ही उसने पर्ची पर लिखे पते पढ़ने की कोशिश की तभी एक लड़की ने आखों पर स्प्रे मार दिया जिससे वह बेहोश हो गया।

आगे कहा कि उसे अंजाम जगह ले जाया गया। चारों लड़कियों ने शराब पी रखी थी और उसे भी जबरदस्ती शराब पिलाई। शराब पिलाने के बाद बारी बारी से उसका रेप कर दिया। रेप करने के बाद उसकी आंखों पर पट्टी बांध कर और हाथों को भी पीछे बांध दिया और फरार हो गईं।

यह पूरा मामला उसने पुलिस को बताया और चारों लड़कियों  के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। साथ ही यह भी बताया कि उन लड़कियों की उर्म 20 साल के लगभग है। व्यक्ति शादी हो चुकी है और बच्चे भी हैं। पुलिस से गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें- श्रद्धा हत्याकांड : आफताब का कल ‘नार्को टेस्ट’ किए जाने की संभावना, होगा सच से सामना! 

संबंधित समाचार