MCD में सत्ता में आने पर निजी आवासीय इमारतों का बकाया माफ कर देंगे: अनिल चौधरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बुधवार को कहा कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) के आगामी चुनावों में सत्ता में आने पर वह निजी आवासीय इमारतों का बकाया माफ कर देगी। पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख अनिल चौधरी ने हाउस टैक्स-पिछला माफ, अगला हॉफ अभियान शुरू करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संपत्ति कर में 50 प्रतिशत की कमी करेगी। 

ये भी पढे़ं-  ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के जरिये हम वोट मांगने नहीं निकले हैं- दिग्विजय सिंह

उन्होंने कहा, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि भाजपा ने दिल्ली में गृहकर के नाम पर नागरिकों को लूटा और धमकाया। हम एक महीने के भीतर निजी आवासीय भवनों की बकाया राशि माफ कर देंगे और सुनिश्चित करेंगे कि किसी भी मकान से वर्तमान संपत्ति कर के आधे से अधिक का भुगतान नहीं लिया जाये। अनिल चौधरी ने कहा कि कांग्रेस की दिल्ली इकाई एक नगर निगम मूल्यांकन समिति का गठन करेगी, जो एमसीडी के तहत कॉलोनियों को फिर से वर्गीकृत करेगी और यूनिट क्षेत्र की दरें उन सड़कों की श्रेणी के आधार पर तय की जाएंगी जहां संपत्तियां स्थित हैं। 

उन्होंने कहा, हम सभी बस्तियों में नागरिक बुनियादी ढांचे और सेवाओं के बुनियादी मानकों को भी सुनिश्चित करेंगे और विशिष्ट संपत्ति पहचान कोड (यूपीआईसी) परियोजना को सुदृढ़ करेंगे। दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए मतदान चार दिसंबर को होगा और मतगणना सात दिसंबर को होगी।

ये भी पढे़ं-  ड्यूटी के दौरान सो गया था CISF जवान, नौकरी से बर्खास्त, HC से नहीं मिली रहत

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव