बहराइच : भाजपा महिला मंडल की महामंत्री ने कोटेदार पर लगाए छेड़खानी का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। बौंडी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला भाजपा महिला मोर्चा की मंडल महामंत्री है। महिला बुधवार को गांव के अन्य महिलाओं के साथ जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देने पहुंची। उसका कहना है कि कोटेदार द्वारा यूनिट से कम खाद्यान्न दिया जा रहा है।

खाद्यान्न देते समय कोटेदार पुत्र छेड़छाड़ करता है। फिर महिलाओं का वीडियो बनाकर फेसबुक पर पोस्ट कर देता है। पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। सभी ने डीएम से कार्यवाई की मांग की है। तेजवापुर विकास खंड के महिला मंडल की महामंत्री बेवा हैं। महिला का कहना है कि उसका राशन कार्ड बना हुआ है। लेकिन गांव का कोटेदार उसे और गांव के अन्य लोगों यूनिट से कम खाद्यान्न देता है।

जब इसका महिला विरोध करती है तो कोटेदार और उसका पुत्र अपशब्द कहता है। महिला महामंत्री और अन्य गांव की महिलाओं ने बताया कि कोटेदार पुत्र द्वारा अश्लील हरकतें करने के साथ खाद्यान्न वितरण का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। जिसके साक्ष्य भी सभी के पास मौजूद हैं। सभी ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक और राम थाने की पुलिस कोई कार्यवाई नहीं कर रही है। सभी ने डीएम को पत्र देकर न्याय की मांग की है। 

संबंधित समाचार