मंदिर हटाने गए पुलिसकर्मियों पर लोगों ने किया पथराव, चार घायल
जयपुर। राजस्थान के सिरोही जिले के आबूरोड क्षेत्र में बुधवार को एक मंदिर हटाने का विरोध कर रहे लोगों की ओर से किये गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी। अधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय ने एक तालाब के पास अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया था।
यह भी पढ़ें- सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी! इस साल ट्रैवलिंग और शॉपिंग पर ज्यादा खर्च करेंगे भारतीय
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आबूरोड तालाब के पास बने एक छोटे मंदिर के ढांचे को उच्च न्यायालय के निर्देश पर हटाया जा रहा था, उसी दौरान कुछ लोगों ने पथराव शुरू कर दिया। सिरोही पुलिस अधीक्षक ममता गुप्ता ने बताया, ‘‘पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हो गये।
मंदिर को हटाये जाने की कार्यवाही उच्च न्यायालय के निर्देश पर की जा रही थी और स्थानीय लोग इसका विरोध कर रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस ने पत्थरबाजी में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया है और स्थिति नियंत्रण में है।
यह भी पढ़ें- जम्मू: नगर निगम ने पार्षदों का स्नातक होना अनिवार्य, प्रस्ताव किया पारित
