बिजनौर: फैक्ट्री में लगी आग से झुलस कर सुपर वाइजर की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Priya
On

गंभीर रूप से कर्मचारी भी झुलसा, परिजनों ने किया हंगामा, नादेही गांव स्थित फाइबर फैक्ट्री में कार्यरत थे दोनों

बिजनौर/अफजलगढ़, अमृत विचार। उत्तराखंड सीमा पर स्थित गांव नादेही में फाइबर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग में झुलस कर अभयराजपुर के रहने वाले सुपर वाइजर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए। उसका शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को शांति कराया।

थाना क्षेत्र के गांव अभराजपुर निवासी हरस्वरूप का पुत्र अर्जुन त्यागी (32) गांव नादेही में फाइबर फैक्ट्री में सुपर वाइजर के पद पर कार्यरत था। गांव के ही वेदप्रकाश का पुत्र राहुल त्यागी (23) कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। मंगलवार रात सिलेंडर से गैस का रिसाव होने पर फैक्ट्री में आग लग गई।  जिससे फैक्ट्री में काम कर रहे लोगों में अफरा तफरी मच गई। इस दौरान अर्जुन त्यागी की लपटों की चपेट में आ गया। आग में झुलसने से उसकी मौके पर मौत हो गई, जबकि राहुल गंभीर रूप से झुलस गया।

 उसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बुधवार को गांव अभराजपुर में अर्जुन त्यागी का शव पहुंचा तो देखने के लिए ग्रामीणों का तांता लग गया। इस दौरान उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर सीओ भरत कुमार सोनकर, कोतवाल मनोज कुमार सिंह, एसआई संजय कुमार व एसआई जीत सिंह पुंडीर मौके पर पहुंचे। फैक्ट्री स्वामी से मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने का भरोसा दिलाते हुए उनको शांत किया। इसके बाद परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कराया।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : घर में घुसकर पहले युवती से की छेड़छाड़, अब दे रहा अपहरण की धमकी

संबंधित समाचार