बरेली: चर्म और ईएनटी समेत अन्य ओपीडी 300 बेड अस्पताल में होंगी शिफ्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिला अस्पताल में इलाज कराने आने वाले मरीजों के लिए यह खबर काम की है। अब 300 बेड अस्पताल में संचालित हो रही ओपीडी का विस्तार होने जा रहा है। जिला अस्पताल में संचालित हो रहीं चर्म, ईएनटी, एआरवी सेंटर समेत कुछ विभागों की सुविधाएं अब 300 बेड अस्पताल में मिलेंगी। इस बाबत बुधवार को कमिश्नर संयुक्ता समद्दार ने स्वास्थ्य विभाग को आदेश जारी किया है। उन्होंने अधिकारियों को आदेशित किया है 24 घंटे के अंतराल में इन विभागों की सुविधाएं 300 बेड अस्पताल में शिफ्ट कर दी जाएं।

ये भी पढ़ें- बरेली: युवती से की छेड़खानी, विरोध करने पर पीटा, दी धमकी

अभी तक इन विभागों की ओपीडी हो रही संचालित
सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के अनुसार वर्तमान में 300 बेड अस्पताल में ईएनटी, दंत समेत कुल पांच विभागों की ओपीडी का संचालन किया जा रहा है। लेकिन अब चर्म, ईएनटी की एक अन्य यूनिट, एआरवी और एनसीडी क्लीनिक को भी यहां शिफ्ट किया जाएगा। कमिश्नर के आदेश के अनुपालन में अधीनस्थ अधिकारियों को तय समय सीमा में विभागों को शिफ्ट करने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें- बरेली: पांच स्मैक तस्करों से 10 ग्राम स्मैक बरामद, भेजा जेल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

मैं गा नहीं सकता... लेकिन गलत लोगों पर बुलडोजर तो चलवा ही सकता हूं, CM योगी ने कलाकारों से की मजेदार अंदाज में संवाद
Kannauj News : शिक्षक की संदिग्ध मौत से हड़कंप, सड़क किनारे मिला शव; परिजनों ने लगाया धोखे से लोन और वेतन हड़पने का आरोप
Sitapur News : बिहार के शराब तस्कर सीतापुर में गिरफ्तार, मास्टरमाइंड की तलाश, पुलिस और टोल से बचने के लिए अपनाते थे नया तरीका
Bareilly News: बरेली वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! एयरपोर्ट से जल्द शुरू हो सकती है B-737 की उड़ान, अकासा ने दिया प्रस्ताव
Rampur News : तिरंगा यात्रा में नारेबाजी पर बवाल! ‘जय भीम’ बोलने पर छात्र से मारपीट का आरोप, थाने पहुंची भीम आर्मी