सीतापुर : अगहन अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैमिषारण्य, सीतापुर। अगहन अमावस्या के पर्व पर ठंड की परवाह न कर श्रद्धालुओं ने चक्रतीर्थ गोमती के राजघाट, दशाश्वमेघ घाट, देवदेवेश्वर घाट पर आस्था की डुबकी लगाई और पुरोहितों को श्रद्धानुसार दान-दक्षिणा देकर आशीर्वाद प्राप्त किया। शुक्र उदय होने पर बहुत से भक्तों ने अपने बच्चों के मुण्डन संस्कार भी करवाये। 

वहीं श्रद्धालुओं ने कड़ाके की ठंड में गोमती नदी के विभिन्न घाटों में स्नान किया। फिर माँ ललिता के दर्शन करने के बाद प्रसाद ग्रहण किया। घाटों समेत चक्रतीर्थ में स्नान-दान का क्रम तड़के सुबह से ही प्रारंभ हो गया, जो पूरे दिन चलता रहा।

 इसके बाद श्रद्धालुओं ने नैमिष के प्रमुख मंदिरों बाबा भूतेश्वरनाथ, महालक्ष्मी, श्रीपीठ, राधा बिहारी मन्दिर, वस, सूतगद्दी, हनुमान गढ़ी, बालाजी, सत्यनारायण, चार धाम, देवदेवेश्वर धाम, रुद्रावर्त धाम, पहला आश्रम, नारदानंद आश्रम, हरिहरानंद आश्रम आदि देवस्थानों के दर्शन कर माथा टेका और परिवार कल्याण की मनोकामना माँगी। थाना प्रभारी दिग्विजय पाण्डेय की सुरक्षा व्यवस्था काफी चुस्त दुरुस्त रही।

संबंधित समाचार