सुल्तानपुर: भाजपा महामंत्री को बाइक सवार लोगों ने बीच चौराहे पर धुना, पुलिस कर रही जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। स्कूल से बच्चे को पहुंचाकर लौटते समय बाइक सवार लोगों ने स्कूटी टकराने पर भाजपा के जिला महामंत्री को बीच चौराहे पर धुन दिया। पीड़ित भाजपा नेता का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत सुपर मार्केट चौराहे के पास बुधवार को भाजपा जिला महामंत्री धर्मेंद्र कुमार बबलू बच्चे को स्कूल छोड़ कर लौट रहे थे। तभी उनकी स्कूटी अज्ञात वाहन से टकरा गई। दोनों पक्षों में विवाद हुआ। आरोप है कि तीन बाइक पर सवार करीब आधा दर्जन लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। 

इसके बाद कृष्णा नगर मोहल्ले निवासी भाजपा नेता धर्मेंद्र कुमार अपने सहयोगियों के साथ नगर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने प्रार्थना पत्र देकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। नगर कोतवाली पुलिस ने पूरे मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

नगर कोतवाल राम आशीष उपाध्याय ने बताया कि भाजपा नेता की पिटाई के मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

संबंधित समाचार