लखनऊ : डीसीएम की टक्कर से मासूम की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। तिलक समारोह में शामिल होकर मासूम संग लौट रहे दंपती की साइकिल में तेज रफ्तार डीसीएम से टकरा गई। इस दुर्घटना में उनके बेटे की मौत हो गई जबकि दंपती गंभीर रुप से घायल हो गए। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

रायबरेली जनपद के सुदौली निवासी मजदूर वासुदेव मंगलवार को अपनी पत्नी शिव कुमारी व छोटे बेटे सुशील 7 वर्ष के साथ निगोहां के नरायन खेड़ा गांव में अपने मौसा के घर तिलक समारोह में शामिल होने आए थे। जहां से वह रात करीब 10 बजे वापस लौट रहे थे।

रास्ते में निगोहां के नगराम मोड़ के पास रायबरेली जा रही तेज रफ्तार डीसीएम ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला। वहीं टक्कर लगने से मासूम सुशील की मौके पर मौत हो गई और दंपत्ति वासुदेव और पत्नी शिव कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गए।

निगोहा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी मोहनलालगंज भेजा। जहां से उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं सूचना पर घर में कोहराम मच गया। वासुदेव के बड़ी बेटी नन्दनी और बेटा आनन्द और मृतक सबसे छोटा था।

संबंधित समाचार