आज का राशिफल। 24 नवंबर, 2022
मेष
आज महत्वपूर्ण काम की शुरुआत न करें। करियर में कई अवरोधों का सामना करना पड़ेगा। आपके खर्चे अचानक बढ़ सकते हैं। इस समय स्वास्थ्य की अनदेखी करना उचित नहीं है। घरेलू समस्याओं को बाहर के लोगों से शेयर न करें।
वृष
आज आपके सभी काम समय पर और निर्बाध होंगे। कारोबार में बड़ी डील होने की संभावना है। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। किसी परिजन के विवाह को लेकर चर्चा हो सकती है। जीवनसाथी के साथ यादगार समय बिताएंगे।
मिथुन
आज बातचीत के दौरान शब्दों का प्रयोग सावधानी से करें। सुबह शुभ समाचार मिल सकते हैं। अधूरे पड़े सरकारी कार्यों को पूरा करने में सफलता मिलेगी। व्यवसाय में मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। जॉब कर रहे लोगों को बोनस मिल सकता है।
कर्क
आज दैनिक दिनचर्या थोड़ी बाधित रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। महिला वर्ग अपने करियर को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। पुराने संबंधों से आपको लाभ प्राप्त होगा। छात्रों को पढ़ाई में थोड़ी समस्या होगी।
सिंह
आज पैतृक संपदा की प्राप्ति हो सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट आने की आशंका है। बच्चों के भविष्य की चिंता रहेगी। घर के सदस्यों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। रियल एस्टेट कारोबारियों के लिए दिन विशेष रूप से शुभ है।
कन्या
आज जॉब इंटरव्यू दे रहे हैं तो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं जिसमें आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। अपने लक्ष्य को लेकर आप पूरे जुनून से काम करेंगे। किसी समारोह के लिए निमंत्रण प्राप्त होगा।
तुला
आज दिखावे की प्रवृत्ति से बचें। गुप्त शत्रुओं के कारण नुकसान हो सकता है। अनुसंधान और शोध कार्यों में सफलता मिल सकती है। बच्चे पिता के साथ अच्छा समय बिताएंगे। करियर में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे।
वृश्चिक
आज आप काफी सकारात्मक महसूस करेंगे। दिन की शुरूआत बहुत खुशनुमा रहने वाली है। आपका मनोबल और आत्मविश्वास बढ़ेगा। जॉब में आप अपने लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। आपको दांपत्य संबंधों को पर्याप्त समय देना चाहिए।
धनु
आज अपने खानपान और दवाइयों का ध्यान रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा नहीं है। धन के लेन-देन में चूक हो सकती है। रात को किसी बात के कारण झगड़ा हो सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।
मकर
आज विवादों को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। ऑफिस में काफी व्यस्तता रहेगी। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। आप अपनी स्किल्स बढ़ाने का प्रयास करेंगे। विवाह योग्य संतान का विवाह तय हो सकता है।
कुंभ
आज काम को लेकर नए आइडियाज़ मन में आएंगे। जल्दबाज़ी में किए गए कार्यों का यथोचित परिणाम मिलने में परेशानी होगी। परिस्थितियां आपके पक्ष में रहने वाली हैं इसलिए समय का सदुपयोग करें। आपके जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा।
मीन
आज समाज में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। समाज में प्रतिष्ठित लोगों से आपके संबंध मजबूत होंगे। प्रेमी जन के साथ अच्छा समय बिताएंगे। छात्रों को अपने सहपाठियों और शिक्षकों से सहायता मिलेगी। सोशल मीडिया पर आपकी सक्रियता बढ़ेगी।
