उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में आयी 30 फीसदी की गिरावट
लखनऊ, अमृत विचार। बीते एक साल की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज कर की गई है। परिवहन विभाग ने दावा किया है कि वर्ष 2018 जुलाई महीने से वर्ष 2019 के जून महीने तक जहां प्रदेश भर में 12 हजार 403 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं जुलाई 2019 …
लखनऊ, अमृत विचार। बीते एक साल की तुलना में इस साल सड़क दुर्घटनाओं में 30 फीसदी की गिरावट दर्ज कर की गई है। परिवहन विभाग ने दावा किया है कि वर्ष 2018 जुलाई महीने से वर्ष 2019 के जून महीने तक जहां प्रदेश भर में 12 हजार 403 सड़क हादसे हुए हैं। वहीं जुलाई 2019 से जून 2020 में सड़क हादसे कम होकर आठ हजार 607 पर आ गए। इस बीच दो महीने अप्रैल और मई 2020 में लॉकडाउन के दौरान सड़क हादसों में भारी कमी दर्ज की गई।
सड़क हादसों में गिरावट होने की वजह आम जनता में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता और नियम तोड़ने पर भारी भरकम जुर्माना माना जा रहा है। साथ ही ऑनलाइन ई चालान के डर से भी वाहन सवार नियम तोड़ने से बच रहे हैं। इन्हीं सब वजहों से सड़क दुर्घटनाओं में गिरावट होने का दावा किया जा रहा है।
