औरैया: उपचुनाव में प्रचार के लिए शरीर पर I LOVE YOU DIMPLE BHABHI लिख 700 Km. साइकिल से सफर तय कर रहा सपा समर्थक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया, अमृत विचार। नेताजी के देहांत के बाद आज भी उनके चाहने वालो की कमी नही है जिसकी दीवानगी औरैया जिले में देखने को उस समय मिली जब एक युवक साइकिल से 700 किमी दूरी तय करते हुए मैनपुरी में होने वाले उपचुनाव का चुनाव प्रचार अलग तरीके से करता दिख रहा है। जो लोगों के लिए चर्चा का विषय बना हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी डिम्पल यादव के चुनाव प्रचार के लिए युवक पीट पर I LOVE YOU DIMPLE BHABHI लिखे हुए है जो लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना है।

ये भी पढ़ें- लखनऊ: राज्यकर उपायुक्त गिरफ्तार, 2.44 करोड़ रुपये गबन का लगा आरोप 

बता दें नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डिंपल यादव को जिताने के लिए समर्थक एकजुट हो गए हैं। साथ ही पार्टी का बड़े से लेकर बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता सक्रिय हो चुका है। शिवपाल सिंह समेत तमाम परिवार के लोग चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी के समर्थन में एक ऐसा समर्थक सामने आया है जो कुशीनगर से मैनपुरी तक का सफर साइकिल से तय कर रहा है।  

इतना ही नहीं उसने संकल्प लिया है कि जब तक सपा की सरकार उत्तर प्रदेश में नहीं बनती है तब तक वह लगातार साइकिल से जन यात्रा करता रहेगा। साथ ही उसने बताया है कि वह कुशीनगर से मैनपुरी साइकिल से जा रहा है क्योंकि नेताजी मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे उपचुनाव के चलते उनकी बहू डिंपल यादव को प्रत्याशी बनाया गया है जिनके समर्थन में वह 700 किलोमीटर की लंबी यात्रा साइकिल से कर रहा है। 

आपको बता दें कि कुशीनगर के रहने वाले कन्हैया निषाद बीते 14 नवंबर को समाजवादी पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन के लिए साइकिल से निकले हैं इस दौरान वो कई जनपदों से होते हुए आज औरैया जिले पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि वे अगले दो दिन के भीतर ही मैनपुरी पहुंच जाएंगे जहां वे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में प्रचार करेंगे। साथ ही आपको बता नेशनल हाइवे पर लोगों के लिए सपा समर्थक कन्हैया निषाद लोगों के लिए चर्चा का केंद्र रहे नेशनल हाइवे पर मिल रहे लोगों ने उनके साथ सेल्फी भी ली।  

ये भी पढ़ें- लखनऊ : प्रदेश में निवेश के लिए 34 कंपनियों के साथ समझौता ज्ञापन पर हुए हस्ताक्षर

संबंधित समाचार