लखनऊ: राज्यकर उपायुक्त गिरफ्तार, 2.44 करोड़ रुपये गबन का लगा आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के चलते भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में राज्य कर विभाग के उपायुक्त के खिलाफ एक्शन लिया गया है। उनपर तकरीबन ढाई करोड़ रुपये के गबन का आरोप लगा है। इसके चलते देर रात डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को गिरफ्तार किया गया है।

उत्तर प्रदेश पुलिस की आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा (ईओडब्ल्यू) ने बुधवार देर रात करीब ढाई करोड़ रुपये के गबन में वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर मुन्नी लाल को लखनऊ में उनके आवास से गिरफ्तार किया है। मुन्नी लाल वर्तमान में लखनऊ स्थित वाणिज्य कर मुख्यालय में हाई कोर्ट का काम देख रहे थे।

बिजनौर में वर्ष 2005 में तैनाती के दौरान मुन्नीलाल पर राज्य जीएसटी में गड़बड़ी करने के मामले में ईओडबल्यू ने गिरफ्तार कर लिया है। आर्थिक अपराध अनुसंधान शाखा के अनुसार डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर के पद पर रहते हुए मुन्नीलाल ने बिजनौर में तैनाती के दौरान उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड के बार्डर पर गड़बड़ी करने का आरोप है। उनपर सरकारी टैक्स में हेरफेर करने का गंभीर आरोप लगा है। 

आरोपित मुन्नी लाल ने अन्य लोगों से मिलीभगत कर करीब हजार गाड़ियोंकी फर्जी बहती बनाई और इनमें लदा माल यूपी में उतरवा लिया। बड़ा फजीावाड़ा करने के मामले में मुन्नीलाल के अलावा 13 और आरोपित हैं। मुन्नी लाल के खिलाफ शिकायत की जांच चल रही थी।

संबंधित समाचार