आगरा पुलिस ने बरामद किया गायब हुआ बच्चा, पुलिस ने ऐसे चलाया आपरेशन 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार आगरा। आगरा के शाहगंज के दौरेठा से गायब बच्चे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। बच्चे को खेलते वक्त कुछ बदमाशों ने अपहरण कर लिया था। इस घटना को लेकर मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस बच्चे की तलाश में जुटी थी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को बच्चे का अपहरण हुआ था जिसके बाद बीती देर रात बच्चे को गिरफ्तार करते हुए संदिग्ध आरोपियों को  पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक शाहगंज के मुरली विहार स्थित सत्यम नगर निवासी जय प्रकाश की परचून का सामान बेचने की दुकान है। वह अपनी मां कांता देवी के साथ मंगलवार को दौरेठा नंबर दो अपनी ननिहाल आए थे। जय प्रकाश के साथ उनकी पत्नी मिथिलेश व दोनों बच्चों निशांत एवं मयंक भी साथ थे। मंगलवार की शाम को एक युवक घर के बाहर खेलते मयंक का अपहरण कर ले गया था। पुलिस और स्वजन मासूम की तलाश में जुटे थे। 

संबंधित समाचार