बरेली: जामा मस्जिद दिल्ली में महिलाओं के प्रवेश पर रोक लगाना बिल्कुल जायज है- शहाबुद्दीन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी बरेलवी ने दिल्ली जामा मस्जिद के भीतर महिलाओं के प्रवेश करने पर रोक लगाए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस्लामी शरीयत ने बहुत पहले ही महिलाओं को मस्जिदों और दरगाहों पर जाने से रोका है, दिल्ली जामा मस्जिद की इंतजामात कमेटी द्वारा लिया गया फैसला बिल्कुल सही और जायज़ है।

यह भी पढ़ें- बरेली: वक्फ की सम्पत्ति पर भू-माफिया ने दर्ज कराया अपना नाम, मुतवल्ली ने की एफआईआर की मांग

साथ ही कहा कि ये कोई नया फैसला नहीं है, पैग़म्बर इस्लाम के जमाने में औरतें मस्जिदों में नमाज पढ़ने के लिए आती थी फिर कुछ जमाने के बाद शिकायतें आने लगी, इन शिकायतों की और चंद खराबियों की वजह से पैग़म्बरे इस्लाम ने महिलाओं को मस्जिद में आने से रोकने का आदेश दिया और फ़रमाया कि जितना सबाब मस्जिद में इबादत करने से मिलेगा उतना ही सबाब घर पर नमाज पढ़ने में मिलेगा।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को घर पर नमाज पढ़ने के साथ मस्जिद का हुक्म दे दिया गया, इसलिए उस वक्त से लेकर अब तक औरतें मस्जिद में नमाज पढ़ने के लिए नहीं आती है। मौलाना ने आगे कहा कि जामा मस्जिद कमेटी का फैसला कोई नया नहीं है उन्होंने शरीयत के अनुसार निर्णय किया है, यहाँ पर कोई ऐतराज करने की कोई गुंजाइश नहीं है।

यह भी पढ़ें- बरेली: युवक ने दूसरे समुदाय की किशोरी से किया दुष्कर्म, परिजनों समेत आरोपी फरार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

काशी दर्शन की अंतिम इच्छा... फिर एक साथ उठीं पति-पत्नी और बेटे की अर्थियां, अपनों ने भी शव लेने से किया इनकार, जानें मामला
Independence Day 2026 : जन भवन में शान से लहराया तिरंगा, राज्यपाल ने दिलाई नशा मुक्ति की शपथ; बोलीं- कमजोर वर्गों के उत्थान की जिम्मेदारी सबकी
Lucknow Accident : ईंटों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, बाराबंकी के चार मजदूरों की दर्दनाक मौत; जानें कैसे हुआ हादसा
Kanpur News : सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को रोडवेज बस ने रौंदा, मौके पर मौत; बस छोड़कर चालक फरार
Kannauj News : तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को रौंदा, पहिए में फंसा शव; पुलिस की गाड़ी घेरकर परिजनों ने किया हंगामा