वाराणसी: पूर्व मंत्री का डॉक्टर बेटा हुआ गिरफ्तार, ये है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार बनारस।  बनारस के रहने वाले समाजवादी पार्टी के पूर्व मंत्री वीरेन्द्र सिंह के डॉक्टर बेटे को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूरा मामला डॉक्टर बेटे और उसकी महिला मित्र से जुडा है। वहीं, पूर्व मंत्री ने बेटे को हिरासत में लिए जाने जैसी बात को नकारते हुए कहा है  कि डॉ. अभिषेक पुलिस के सहयोग के लिए रुके हैं।वाराणसी के रहने वाले डॉ. अभिषेक विक्रम सिंह और दिल्ली की उनकी महिला मित्र सारा खान बीते शनिवार को गोवा पहुंचे थे। दोनों वहां से वेगेटर बीच घूमने निकले। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, डॉ. अभिषेक और सारा ने वेगेटर बीच पर पार्टी के दौरान मादक पदार्थ का सेवन किया। इसके बाद सारा को डांस के दौरान बेचैनी और उल्टी होने लगी। शुरुआती इलाज के बाद एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। सारा फिलहाल वेंटिलेटर पर हैं, उनकी हालत में सुधार हो रहा है। इंस्पेक्टर दत्तगुरु सावंत ने कहा है कि हमने डॉ. अभिषेक, सारा और एक अज्ञात ड्रग पेडलर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हमें दोनों पर कोकीन लेने का शक है।

संबंधित समाचार