अयोध्या: माध्यमिक स्कूलों के बच्चों को दे रहे करियर बनाने का टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार अयोध्या। माध्यमिक शिक्षा विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों के लिए भविष्योन्मुखी कार्यक्रम चला रहा है। इसके तहत विद्यालयों में कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसका उद्देश्य हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट उत्तीर्ण करने के बाद छात्रों को भविष्य में कार्ययोजना बनाने के लिए प्रेरित करना है। साथ ही उन्हें आगे की शिक्षा और करिअर बनाने का टिप्स दिया जा रहा है। यह कार्यक्रम हर सप्ताह में बुधवार को ग्रामीण क्षेत्रों के इंटर कॉलेजों में चलाया जाता है। 

इसी तरह का कार्यक्रम अब तक बालक राम बालिका इंटर कॉलेज, फैज ए आम इंटर कॉलेज, एआईटी इंटर कॉलेज व जन समाज विद्यापीठ इंटर कॉलेज दिगंबरपुर में आयोजित किया जा चुका है। जनसमाज में वित्त एवं लेखाधिकारी माध्यमिक वीरेश वर्मा द्वारा कक्षा 10 व 12 के छात्र-छात्राओं को भविष्योन्मुखी योजना के बारे में विस्तृत जानकारी दी। बच्चों के विचार और उनकी मंशा को साझा किया गया। उन्हें बताया गया कि वह किस तरह का विषय लें कि उन्हें भविष्य में अपना करियर बनाने में आसानी हो और वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें।

वित्त एवं लेखा अधिकारी ने छात्र छात्राओं को लक्ष्य प्राप्त करने तथा कैरियर को चुनने के लिए मोटिवेट किया और अपनी परीक्षाओं में अधिकतम अंक पाने के लिए छात्र छात्राओं को अनेकों टिप्स दिये।  इस मौके पर शिक्षक नेता आलोक तिवारी एवं राम वल्लभा इंटर कॉलेज के शिक्षक रंजीत वर्मा ने भी विद्यालय में पहुंचकर कक्षा 10, 11 एवं 12 के छात्र छात्राओं को टिप्स दिये। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय के सभी छात्र-छात्राएं इस कार्यशाला में बताए गए सभी बातों को अपने जीवन में उतारेंगे और अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। 

संबंधित समाचार