मेरठ: शराब पीकर गांव में मचाया शोर, पिता ने रोका तो गोली मारकर की आत्महत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। परीक्षितगढ़ थाना क्षेत्र के खादर स्थित गांव डबलपुर सुल्तानपुर निवासी युवक बलदेव ने गुरुवार को बाग में जाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। खादर क्षेत्र के गांव डबलपुर सुल्तानपुर निवासी 30 वर्षीय बलदेव नशे का आदी था। आए दिन नशे में वह ग्रामीणों से अभद्रता व मारपीट करता था। गुरुवार को भी नशे में बलदेव ने गांव में शोर मचाना शुरू कर दिया। 

ये भी पढ़ें- मेरठ कॉलेज में हॉस्टल विवाद गहराया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

जानकारी पर पहुंचे पिता ने बलदेव को शोर मचाने से रोका और डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर बलदेव फायरिंग करता हुआ गांव के ही एक बाग में चला गया। बलदेव ने बाग में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बलदेव की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें- मेरठ: पुलिस ने नकली टाटा नमक बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा