मेरठ कॉलेज में हॉस्टल विवाद गहराया, छात्रों का प्रदर्शन जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत  विचार मेरठ। यूपी के मेरठ जनपद में बने मेरठ कॉलेज में छात्रों के हॉस्टल आवांटन का विवाद गहराता जा रहा है, छात्रों का यहां प्रदर्शन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को भी छात्रों का प्रदर्शन जारी रहा। छात्र अनिश्चितकाल के लिए दिन-रात धरने पर बैठे हुए हैं। उनकी यही मांग है कि, जब तक उनका हॉस्टल नहीं खुलेगा तब तक वह धरने से नहीं उठेंगे। बता दें यहां पिछले 3 सालों से बंद पड़े दोनों हॉस्टलों की मरम्मत कराने के लिए जब कॉलेज प्रशासन ने नहीं सुनी तो छात्रों ने अन्य छात्रों से कॉलेज परिसर में घूम-घूम कर भीख मांगी है। भीख में एकत्रित हुए सभी पैसों को कॉलेज प्रशासन के समक्ष रखा है ताकि कॉलेज में बने हॉस्टल का निर्माण हो सके। 

संबंधित समाचार