अयोध्या: पीएम के आगमन को लेकर सीएम योगी ने तैयारियों का लिया जायजा
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए अयोध्या में तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें प्रथम चरण में श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन पूजन किया तथा शिलान्यास/भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण किया तथा वैदिक पद्धिति से शिलान्यास कार्यक्रम के …
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 5 अगस्त को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आगमन को देखते हुए अयोध्या में तैयारियों का जायजा लिया। जिसमें प्रथम चरण में श्री राम जन्मभूमि परिसर में रामलला का दर्शन पूजन किया तथा शिलान्यास/भूमि पूजन स्थल का निरीक्षण किया तथा वैदिक पद्धिति से शिलान्यास कार्यक्रम के तैयारी का निर्देश दिया।
अगले चरण में मुख्य कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया जहं से सन्त महात्माओं का सम्बोधन किया जाना है। वहं पर पुराने समय में बनाये गये वाच टावर जिसका उपयोग नहीं होने पर उसे हटाने का निर्देश दिया।
कार्यक्रम भ्रमण के अवसर पर जनपद के प्रभारी मंत्री डा. नीलकण्ड तिवारी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के ट्रस्ट के महामंत्री एवं विश्व हिन्दू परिषद के महामंत्री चम्पत राय मिश्र सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं अपर मुख्य सचिव गृह एवं सूचना अवनीश कुमार अवस्थी, मण्डलायुक्त एमपी अग्रवाल, अपर पुलिस महानिदेशक एसएन सावंत, पुलिस महानिरीक्षक डा. संजीव गुप्ता, ट्रस्ट के पदेन सदस्य/जिलाधिकारी श्री अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी सहित पुलिस एवं सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री का रामलला की पूजा अर्चना वहां के मुख्य पुजारी सहित अन्य पुजारी ने कराया। मुख्यमंत्री अगले चरण में हनुमानगढ़ी में पूजन अर्चना की एवं वहं पर उपस्थित संतो एवं पुजारी से मुलाकात की जिसमें प्रमुख प्रेमदास जी आदि प्रमुख थे। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के अगले चरण में कार्यशाला का भी भ्रमण किया। उक्त अवसर पर चम्पत राय द्वारा मंदिर के दिवारों, स्तम्भों एवं मंदिर के छत, पिलर एवं 1990 में प्रत्येक गांव से लाये गये शिलाओं की जानकारी दी। वास्तुकार श्रीकान्त सोमपुरा से कहा कि अब आपका परिश्रम फलीभूत होने जा रहा है तथा उनको शुभकामना दी।
मुख्यमंत्री जी अगले चरण में अयोध्या के कार सेवकपुरम पहुंचे जहां विश्व हिन्दू परिषद का कार्यालय के हाल में संतों के साथ बैठक की एवं संतों से मंदिर बनाने के लिए सहयोग मांगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप सभी संतों के सहयोग और आर्शीवाद की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री का आगमन 05 अगस्त को हो रहा है उस दिन अयोध्या को जन्मोत्सव की तरह भव्यता की तरह सजाया जाए तथा सभी घरों में दीपावली की तरह दीये जलाये जाएं और जिस प्रकार एक बच्चे का जन्मोत्सव मनाया जाता है उसी प्रकार शिलान्यास/भूमि पूजन कार्यक्रम को महोत्सव के साथ भव्यरूप प्रदान करते हुए मनाया जाये जिसके लिए उन्होंने सभी से सहयोग का अह्वान किया है।
इस अवसर नृत्य गोपालदास, कमयनयन दास, सुरेशदास, श्री रामशरणदास, राजकुमार दास जी, रामकुमार दास, विद्याभास्कर दास, राघवाचार्यजी आदि संत उपस्थित थे। इस कार्यक्रम का संचालन चम्पतराय ने किया। बैठक में अयोध्या के संत महात्माओं के अलावा सांसद लल्लू सिंह, विधायकगण, मेयर सहित जनप्रतिनिधि आदि उपस्थित थे। बैठक के उपरान्त मुख्यमंत्री द्वारा साकेत डिग्री कालेज में प्रधानमंत्री के लिए बनाये जा रहे हेलीपैड स्थल का निरीक्षण किया।
