सत्ता मिली तो दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों को देंगे आरओ: कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा है कि यदि दिल्ली नगर निगम चुनाव में उसे बहुमत मिलता है और पार्टी सत्ता में आती है तो राष्ट्रीय राजधानी के लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा और 28 लाख गरीब परिवारों को साफ पानी देने के लिए आर ओ दिये जाएंगे। दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने गुरुवार को पटपड़गंज विधानसभा के विनोद नगर, मंडावली और कबीर नगर वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए पदयात्रा की। इस दौरान उन्होंने कई जनसभाओं को सम्बोधित किया और कहा कि कांग्रेस निगम की सत्ता में आने पर दिल्ली के 28 लाख गरीब परिवारों को आर.ओ. मुहैया कराकर साफ पानी देंगी। 

ये भी पढ़ें- दो बेटियों समेत पांच लोगों की हत्या के आरोपी को मृत्युदंड

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के डेढ दशक के शासन में दिल्ली तबाह हुई है और नगर निगम के समक्ष कई तरह की चुनौतियां पैदा हुई है। उनका कहना था कि यदि कांग्रेस निगम चुनाव जीतती है तो दिल्ली को बीमारी मुक्त, बोतलबंद पानी मुक्त, टैंकर माफिया मुक्त बनाकर लोगों को पीने के लिए स्वच्छ जल उपलब्ध कराया जाएगा। कांग्रेस नेता ने कहा कि भाजपा के 15 वर्षों के भ्रष्ट शासन और अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार के आठ वर्षों के कुशासन में दिल्ली बदहाल, प्रदूषित, गंदगी भरी और कूड़े के ढेर में बदल गई है। 

केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवालों को ठगा है और आम लोगों की उम्मीदों पर पानी फेरा है। उन्होंने कहा कि भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों गुजरात के चुनावों में व्यस्त हैं, दिल्ली वालों के लिए उनके पास समय ही नहीं है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली की जनता नगर निगम चुनाव में कांग्रेस को बहुमत देगी और कांग्रेस के मेरी चमकती दिल्ली के नारे को सार्थक बनाने के लिए कांग्रेस प्रत्याशियों को वोट देकर दिल्ली नगर निगम में कांग्रेस को सत्ता सौंपेगी। 

ये भी पढ़ें- आदिवासियों को "वनवासी" कहना अपमान, हाथ जोड़कर माफी मांगे भाजपा: राहुल गांधी

संबंधित समाचार