बरेली: बाजारों में रहा सन्नाटा, दिखा लॉकडाउन का असर
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से दो दिन के लाकडाउन का पहला दिन सफल रहा। आवश्यक सामान की दुकानों को छोड़कर सभी बाजारों में बाकी दुकानें बंद रहीं। आमजन ने भी जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग किया।शहर का श्यामगंज बाजार, कुतुब खाना, आलमगीरी गंज स्थित सर्राफा बाजार, …
बरेली,अमृत विचार। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए राज्य सरकार की ओर से दो दिन के लाकडाउन का पहला दिन सफल रहा। आवश्यक सामान की दुकानों को छोड़कर सभी बाजारों में बाकी दुकानें बंद रहीं। आमजन ने भी जिला प्रशासन और पुलिस का पूरा सहयोग किया।शहर का श्यामगंज बाजार, कुतुब खाना, आलमगीरी गंज स्थित सर्राफा बाजार, सिविल लाइंस, कैंट बाजार आदि सबकुछ बंद रहा। बाजारों और सड़कों पर पुलिस गश्त करती रही। गली मोहल्लों में कई जगह छुटपुट दुकानें भी खुलती नजर आईं।
इस समय शहर में कोरोना से 1300 से अधिक मरीज संक्रमित पाए जा चुके हैं और अब तक 47 लोगों की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। प्रदेश सरकार के आदेश पर हुए दो दिन के लाकडाउन के पहले दिन (शनिवार) को जरूरतमंद लोग ही सड़कों पर दिखे। कोरोना योद्धा अपना काम करते हुए नजर आए। बाजारों में सुबह के समय लोग केवल दूध, फल, सब्जी, घरेलू खाने का सामान ही खरीदते हुए दिखे।
कोई कोरोना योद्धा सैनेटाइजर का छिड़काव करते नजर आया तो कोई लोगों को नियमों के पालन के बारे में समझाता हुआ नजर आया। मेडिकल स्टोर, डॉक्टरों के क्लीनिक व अस्पताल, जिला अस्पताल आदि खुले रहे। इसके अलावा शहर में हर चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद रही। शहर में आने जाने वाले की जांच की गई और उनसे बाहर घूमने का कारण पूछा गया। इसके साथ ही बिना वजह घूमने वाले लोगों के चालान भी किए गए।
