आज का राशिफल। 25 नवंबर, 2022
मेष
आज यथार्थवादी बने रहें अन्यथा आप गलत निर्णय ले सकते हैं। चापलूस लोगों से दूरी बनाकर रखें। आपको कुछ विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अपनी इच्छाओं को दूसरों पर लादने का प्रयास न करें।
वृष
आज मेहनत के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मैनेजमेन्ट संबंधी कार्यों से जुड़े लोगों को बेहतरीन लाभ मिलेगा। पारिवारिक तनाव दूर होगा। विद्यार्थियों को शिक्षा के उत्तम अवसर प्राप्त होंगे।
मिथुन
आज आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। दैनिक वेतन भोगियों की आय में वृद्धि हो सकती है। शारीरिक बाधा का निवारण होगा। बेवजह की बातों को तूल देने से बचें। शत्रु पक्ष नुकसान पहुंचा सकता है। फंसे हुए धन की प्राप्ति हो सकती है।
कर्क
आज आपकी लापरवाही बड़ी परेशानी को आमंत्रण दे सकती है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। व्यापार में नए साझीदारी हो सकती है। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें।
सिंह
आज विरोधी आपकी छवि को बिगाड़ने में लगे रहेंगे। कुसंगति से आपको बचना चाहिए। नई कार्ययोजना बनाने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य ले लें। ऑफिस में जिम्मेदारियों का दबाव बढ़ सकता है। रक्तचाप के रोगियों को तनाव से बचना चाहिए।
कन्या
आज आपकी जीवनशैली काफी अनुशासित रहेगी। किसी महत्वपूर्ण मीटिंग को लेकर योजना बना सकते हैं। आपके सामने करियर के कई विकल्प आएंगे। फाइनेंस को लेकर समस्या का समाधान हो जाएगा।
तुला
आज ऑफिस में आलस्य का अनुभव करेंगे। नई विधा सीखने के लिए तत्पर रहेंगे। आपका खोया हुआ आत्मविश्वास जागृत होगा। दूसरों के मामले में अपनी सलाह सोच-समझकर दें। बच्चे पढ़ाई को लेकर लापरवाह हो सकते हैं।
वृश्चिक
आज दिन की शुरुआत में काम की अधिकता रहेगी। कारोबार में अपने संसाधनों का उपयोग करने के कारण आपको लाभ मिलेगा। बच्चे अपने करियर को लेकर थोड़े कंफ्यूज्ड हो सकते हैं। प्रेमी जन के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
धनु
आज बिना मांगी सलाह देने के कारण अपमानित होना पड़ सकता है। अपने नकारात्मक पक्ष को समझे और उसे नियंत्रित करने का प्रयास करें। विदेश में रहने वाले लोगों को धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
मकर
आज कारोबार में बड़ा लाभ मिलने की संभावना बन रही है। पैतृक व्यवसाय कर रहे लोगों की आमदनी बढ़ेगी। अपने काम को काफी परफेक्शन के साथ अंजाम देंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में निर्णय आपके पक्ष में आ सकता है।
कुंभ
आज अपनी योग्यता के अनुरूप काम करके आत्मसंतुष्टि का अनुभव करेंगे। आपके काम में स्थिरता रहेगी। व्यावसायिक यात्रा से आपको लाभ मिलेगा। रिटेल कारोबार में तेजी का माहौल रहेगा। रिश्तों के बीच बढ़ रही दूरियां दूर होंगी।
मीन
आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। छोटी-छोटी बातों पर त्वरित प्रतिक्रिया आपकी छवि के लिए नुकसानदेह हो सकती है। जॉब में आपको ट्रांसफर के मौके मिल सकते हैं। स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। गूढ़ विद्या के प्रति आकर्षित रहेंगे।
