SP MLA Irfan Solanki और Rizwan की जमानत की सुनवाई टली, केस डायरी पेश नहीं होने से एक दिसंबर की तिथि की गई नियत
कानपुर में सोलंकी भाईयों की जमानत पर सुनवाई टली।
कानपुर में सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी की जमानत पर शुक्रवार को कोर्ट में सुनवाई टल गई है। विधायक की तलाश में चप्पे-चप्पे पर सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात हो गया था। केस डायरी नहीं पेश होने से एक दिसंबर की तिथि नियत की गई है।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाना क्षेत्र में जमीन कब्जे को लेकर SP MLA Irfan Solanki व उनके भाई Rizwan Solanki पर महिला के घर आगजनी करने का आरोप लगा है। इस पर पुलिस के मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही दोनों फरार हो गए थे। पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सोलंकी भाईयों की तलाश कर रही है।
इधर, सपा विधायक इरफान सोलंकी की अग्रिम जमानत पर सुनवाई जिला जज की अदालत में शुरू हुई। बताया गया कि विवेचक केस डायरी के साथ सपा विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी के संबंध में बाहर गए हैं। ऐसे में केस डायरी नहीं पेश की जा सकती है। जिला जज संदीप जैन ने अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबर की तिथि नियत कर दी है।
जाजमऊ की डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला नजीर फातिमा के द्धारा मुकदमा लिखवाए जाने के बाद से ही विधायक भाई के साथ फरार हो गए। मामले में उनकी पत्नी ने प्रेस कांफ्रेंस कर पति और देवर को निर्दोष बताया था। इधर, कई दिन बीत जाने के बाद भी उनका कुछ पता नहीं चल सका है।
सूत्रों के अनुसार दो दिन पहले विधायक की लोकेशन दक्षिण भारत के एक शहर में मिली थी, जबकि इससे पूर्व वह महाराष्ट् में थे, जिसके लिए पुलिस की एक टीम मंगलवार को महाराष्ट्र भी गयी थी। जहां पर विधायक के एक रिश्तेदार रहते हैं।
पुलिस ने वहां जाकर उनके रिश्तेदारों से पूछताछ की थी। बावजूद इसके अभी तक कोई सुराग नहीं लग सका है। हालांकि पुलिस अधिकारियों ने एलआईयू को भी सक्रिय कर दिया है।
वहीं, विवेचक केस डायरी के साथ सपा विधायक इरफान सोलंकी की गिरफ्तारी के संबंध में बाहर गए है। जिस कारण से केस डायरी नहीं पेश की जा सकती है। इस पर जिला जज संदीप जैन ने अगली सुनवाई के लिए एक दिसंबत की तिथि नियत की है।
