बाराबंकी: अलग-अलग सड़क हादसों में दो की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार,बाराबंकी। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शुक्रवार को हुई बार दुर्घटनाओं में दो की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए जिनमें से कुछ का जिला चिकित्सालय में इलाज कराया जा रहा है।

थाना भीटी जनपद अंबेडकरनगर ग्राम आशा जीतपुर निवासी अजीत मौर्या पुत्र स्वामीनाथ मौर्या (22) जोकि गुरुवार देर शाम मोटरसाइकिल से अंबेडकरनगर अपने गृह जनपद जा रहे थे। लखनऊ फैजाबाद हाईवे के थाना सफदरगंज सीमा में पहुंचने पर छब्बा  सुकुल पुरवा मोड़ पास पीछे से आ रहा एक अज्ञात ट्रक चालक मोटरसाइकिल सवार अजीत को जोरदार ठोकर मारकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर जब तक पुलिस व परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। तब तक युवक ने दम तोड़ दिया था। जिसके बाद पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा-पढ़ी कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना चिनहट जनपद लखनऊ गोयल कॉलोनी निवासी विजय कुमार चौहान पुत्र शटकू चौहान (40) जोकि थाना जैदपुर के कूदनापुर गांव में आयोजित विवाह समारोह से शामिल होकर देर रात साइकिल से वापस अपने घर जा रहे थे। अभी विजय ने मात्र गांव की सीमा को छोड़कर मुख्य चौराहे पर पहुंचा था कि दूसरी तरफ से आ रहा अज्ञात वाहन साइकिल सवार को जोरदार ठोकर मार के मौके से भाग गया। हादसे में विजय की मौके पर ही मौत हो गई। शुक्रवार की भोर घटना की जानकारी पुलिस को होने पर उन्होंने  मामले की सूचना परिजनों को दी।  परिजनों की मौजूदगी में पुलिस ने शव की आवश्यक लिखा पढ़ी-कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना मसौली ग्राम मसौली निवासी मीना पत्नी रूपलाल (40) जो आज सुबह लगभग 8 बजे ऑटो में बैठकर बाराबंकी आ रही थी। रास्ते में शहावपुर के पास अचानक मीना ऑटो पर बैठी-बैठी अनियंत्रित होकर उससे नीचे गिर गई। जिसके चलते महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां  मीना का इलाज जारी है।

थाना सतरिख के ग्राम बीजेपुर निवासी प्रवेश रावत पुत्र मुन्नू रावत (35) जोकि लखनऊ में दैनिक मजदूरी का काम करते है। वह रोज की तरह शुक्रवार को घर से लखनऊ जाने के लिए निकला। लेकिन रास्ते में दारापुर के पास पहुंचने पर प्रवेश को उसी अज्ञात वाहन ने जोरदार ठोकर मार दी। जिससे प्रवेश गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गया। आनन-फानन में राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को देकर अपने व्यक्तिगत वाहन से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। 

संबंधित समाचार