रामपुर : वारंट के बाद भी कोर्ट में पेश नहीं हुईं पूर्व सांसद जयाप्रदा
अब इस मामले में 30 नवंबर को होगी सुनवाई
रामपुर, अमृत विचार। आचार संहिता उल्लंघन के मामले में पूर्व सांसद जयाप्रदा के कोर्ट में हाजिर नहीं होने के कारण उनके जमानती वारंट जारी हो चुके हैं। वह शुक्रवार को भी कोर्ट नहीं पहुंचीं।अब इस मामले में 30 नवंबर को सुनवाई होना है। गौरतलब है कि जयाप्रदा नाहटा 2019 में भाजपा से चुनाव लड़ी थीं। इस दौरान उन्होंने स्वार थाना क्षेत्र में जनसभा की थी।
जहां उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन किया था। इस मामले में स्वार थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। पिछली तारीख पर वारंट जारी हो गया था। शुक्रवार को भी वह कोर्ट में पेश नहीं हुईं। अब इस मामले में 30 नवंबर होना है। अभियोजन अधिकारी अमर नाथ तिवारी ने बताया कि स्वार में आचार सहिता का मुकदमा दर्ज हुआ था। अब इस मामले में पुन वारंट जारी किया गया है। अब सुनवाई 30 नवंबर को होगी।
ये भी पढ़ें:- रामपुर: नेहा पर हमला करने वाला पूर्व पति पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार
