शोपियां में सुरक्षा चौकी पर आतंकवादी हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। केन्द्रशासित जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि शोपियां जिले के शुगलू में अज्ञात आतंकवादियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त चौकी पर हमला किया। …

श्रीनगर। केन्द्रशासित जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में रविवार को आतंकवादियों ने एक सुरक्षा चौकी पर हमला किया। हमले में किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। आधिकारिक सूत्रों ने यहां बताया कि शोपियां जिले के शुगलू में अज्ञात आतंकवादियों ने केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और जम्मू-कश्मीर पुलिस की संयुक्त चौकी पर हमला किया।

उन्होंने बताया कि हमले में कोई हताहत नहीं हुआ है। हमला करने के बाद आतंकवादी घटना स्थल से भाग खड़े हुए। उन्होंने बताया कि घटना स्थल पर अतिरिक्त सुरक्षाबलों को भेजा गया है और हमलावरों की तलाश के लिए व्यापक अभियान शुरू किया गया है। हमले वाली जगह से तीन किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा चौकी स्थापित की गई हैं और सभी वाहनों, विशेष तौर पर दोपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार