लोहिया संस्थान: अस्पताल प्रशासन विभाग में शिक्षकों की तैनाती को लेकर भेजा प्रस्ताव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ । डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की तरफ से शासन को एक प्रस्ताव भेजा गया है। यह प्रस्ताव अस्पताल प्रशासन विभाग में शिक्षकों की तैनाती को लेकर भेजा गया है। जिससे विभाग के संचालन के साथ ही इस विभाग में पढ़ाई का कार्य भी शुरू हो सके।

दरअसल, डॉ.राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में हेमेटोलॉजी और अस्पताल प्रशासन विभाग के संचालन की स्वीकृति शासन की तरफ से कुछ दिन पूर्व ही मिली है। अस्पताल प्रशासन विभाग की शुरुआत होने से संस्थान की गुणवत्ता और बेहतर होगी। बताया जा रहा है कि मानकों के अनुरूप स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्था बनाने में अस्पताल प्रशासन महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वहीं लोहिया संस्थान में साल 2021 से ही एनीमिया,थैलीसीमिया व अन्य तरह की बीमारियां झेल रहे मरीजों को इलाज मिलना शुरू हो गया था।

 इसका श्रेय संस्थान की निदेशक प्रो.सोनिया नित्यानंद को जाता है। इससे पहले साल 1999 में राजधानी स्थित एसपीजीआई में विभाग की स्थापना से लेकर बोनमेरो प्रत्यारोपण शुरू करने के कार्य में डॉ.सोनिया नित्यानंद ने अहम भूमिका निभाई थी। दो दशक पहले जब पीजीआई में यह विभाग शुरू हुआ था। तब यह देश का चौथा सेंटर हुआ करता था।

 जहां पर आयरन की कमी, आरबीसी का अत्यधिक उत्पादन, मायलोमा,अस्थि मज्जा और स्टेम सेल से संबंधित विकार आदि का इलाज हुआ करता था। अब एक बार फिर लोहिया संस्थान में हेमेटोलॉजी विभाग शुरू हो गया है। जिससे इन बीमारियों से पीड़ित मरीजों को केजीएमयू और पीजीआई तक दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।

 

 

 

संबंधित समाचार