बहराइच: चोरों ने काटा दुकान का ताला, लेकिन चोरी करने में रहे असफल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बहराइच। जिले के दुद्धाधारी गांव में शुक्रवार रात इल्क्ट्रिक की दुकान में शुक्रवार रात चोरी के लिए चोरों ने ताला काट दिया। लेकिन पड़ोस के लोगों के उठ जाने पर सभी चोरी नहीं कर सके। फरार हो गए। दुकान संचालक ने थाने में तहरीर दी है।

खैरीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम दुद्धधारी गांव निवासी  वेद प्रकाश पाठक पुत्र गणेश पाठक की इलेक्ट्रिक की दुकान गोडियन टेपरा गांव में संचालित है। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार रात को वेद प्रकाश दुकान बंद कर घर चला गया। देर रात को अज्ञात चोरों ने दुकान में लगे शटर का ताला काट दिया। इसकी भनक लोगों को लगी तो दुकानदार को सूचना दी।

यह भी पढ़ें:-मैनपुरी उपचुनाव: ब्रजेश पाठक बोले- सपा सरकार के समय अपराधी UP में ‘Mini CM’ बन गए थे

दुकान संचालक ने बैबाही चौकी पुलिस को अवगत कराते हुए अपने मामा अरविंद पाठक को जानकारी दी। आसपास के लोग पहुंच गए। इस पर अज्ञात लोग चोरी करने में असफल हो गए। प्रभारी निरीक्षक निखिल श्रीवास्तव ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्यवाई होगी।

संबंधित समाचार